जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा, जयपुर (संस्कार सृजन) रास्थान सरकार के सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर राजवी गाँधी सेवा केंद्र में ई मित्र प्लस मशीन स्थापित की हुए | इन मशीनो की स्थापना आमजन के उपयोग हेतु, विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाओ के लिए किया जाता है |
ब्लाक शाहपुरा जयपुर में ब्लाक ई गवर्नेंस सोसाइटी की मीटिंग में उपखण्ड अधिकारी, शाहपुरा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर ई मित्र प्लस मशीन की उपयोगिता बढ़ाने, व् आमजन तक सेवा का लाभ पहुचाने के लिए कक्षा 9 से 12 तक के अध्यनरत विधार्थियों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है | ब्लाक शाहपुरा के सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग ने ग्राम पंचायत वार 21-02-2022 से राजीव गाँधी सेवा केंद्र में मशीन का प्रशिक्षण कक्षा 9 से 12 तक के अध्यनरत विधार्थियों देना प्रारभ किया है |
सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग, ब्लाक शाहपुरा द्वारा ग्राम पंचायत धानोता में सेठ श्री छगन लाल अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धानोता के विद्यार्थियों को ई मित्र प्लस मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में लाइव प्रशिक्षण दिया गया है | प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत धानोता में 149 विधार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है | प्रशिक्षण में मशीन पर उपलब्ध विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाओ की जानकारी प्रदान की गयी, तथा मशीन किस प्रकार से कार्य करती है की जानकारी उपलब्ध करवाई गयी है |
कार्यशाला के दौरान सूचना प्रोद्योगिकी से दौलत अटल, ग्राम पंचायत विडिओ अशोक मीणा, ओम प्रकाश चौधरी, ईमित्र संचालक रणजीत दूण, वार्ड पंच माया देवी, हरफूल गढ़वाल, प्रतिनिधि विनोद सैणा, लल्लू जांगिड़, ग्रामीण सोहन टाटला, राजकुमार यादव, हनुमान यादव, नुरमोहम्मद खा सम्बन्धित विद्यालय के किशन डिग्वाल व्यख्याता, छितर मल रैगर व्यख्याता, राजेंद्र प्रसाद मीणा व्यख्याता, पूरण मल वरिष्ठ अध्यापक एवं कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे |





0 Comments