खादी कामगारों के लिए लागू होगी आर्थिक प्रोत्साहन योजना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के बाद जवाब के दौरान घोषणा की कि खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू होगी जिस पर 18 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। उक्त योजना के लागू होने से खादी वस्त्रों की बुनाई सिलाई में कार्यरत कामगारों को आर्थिक संबल मिलेगा। विगत कई वर्षों से इन कामगारों को न्यूनतम मजदूरी से भी कम मेहनताना मिल रहा था। इस घोषणा से राज्य के खादी कामगारों में हर्ष की लहर दौड़ गई।


चौमूं नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने नव वर्ष पर कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा को शुभकामनाओं के साथ यही एक प्रमुख मांग प्रस्तुत की थी। उसी दिन से मुरारी लाल मीणा के मार्गदर्शन में वे निरंतर प्रयासरत रहे। वर्मा ने गांधीवादी मुख्यमंत्री गहलोत तथा मुरारी लाल मीणा का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि यह गरीब तबके के लोग सदैव कृतज्ञ रहेंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments