जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर चौमूं शहर में भव्य मशाल जुलूस निकाला गया।


संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि शहीदों की याद में मशाल जुलूस निकाला गया है। मशाल जुलूस गढ़ गणेश मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, चौपड़, रावण गेट, धौली मंडी, थाना मोड़ होते हुए वापस गढ़ गणेश मंदिर पहुंचा। रास्ते में व्यापारिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मशाल जुलूस का स्वागत किया गया। मशाल जुलूस के साथ लोगों को 23 मार्च बुधवार को स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा रैली व सैनिक सम्मान समारोह के लिए भी निमंत्रण दिया गया। रैली को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

रैली के संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि 100 मीटर लंबे व 15 फीट चौड़े तिरंगे को साथ लेकर रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा भारत माता, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की झांकी भी सम्मिलित की जाएगी। रैली में सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों के लोग भी शामिल होंगे। अलग अलग सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों द्वारा रैली मार्ग पर जगह जगह पुष्प वर्षा व स्वागत किया जाएगा। तिरंगा रैली को लेकर हुई व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में व्यापारियों ने भी तिरंगा रैली को भव्य बनाने के लेकर पूरी तैयारियां कर ली है और रैली को पूरा समर्थन दिया है। रैली के भगत सिंह सर्किल पहुंचने पर लगभग 300 सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। सैनिकों को सम्मानित करने के लिए भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 

तिरंगा रैली बुधवार प्रातः 9 बजे गढ़ गणेश मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, थाना मोड़, दौलतशाह बाबा दरगाह से होते हुए भगत सिंह सर्किल पहुंचेगी। जहां सैनिक सम्मान समारोह आयोजित होगा। विडियो से देखें पूरी खबर ........!!!!

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.