गरीब व असहाय व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर आर्थिक सम्बल प्रदान करें - डॉ. सुदीप कुमावत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ब्लॉक गोविंदगढ़ मे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु ऑपरेशन सम्बल अभियान चलाया जा रहा है। उपखंड अधिकारी हर्षित वर्मा के आदेशानुसार ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों में अभियान की शुरुआत की जा चुकी है ।

ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने ग्राम पंचायत कालाडेरा में अभियान की जानकारी ली और बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सर्व से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।डॉ सुदीप कुमावत ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों को पेंशन व पालनहार योजनाओं का लाभ दिलवाना पुण्य का कार्य है इस कार्य मे सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ।

डॉ कुमावत ने बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर घर जाकर सर्वे कर जनता को जागरूक करने और साथ ही पात्र परिवारों के दस्तावेज तैयार करवाकर ई मित्र के माध्यम से आवेदन करवाने हेतु निर्देशित किया जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। 

कालाडेरा ग्राम पंचायत सरपंच अशोक कुमार शर्मा ने सभी से आहवान किया कि ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारो को चिह्नित कर उनको लाभ दिलाने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी नेमीचंद स्वामी, कनिष्ठ सहायक सुमन ओला, ई मित्र संचालक सुरेश कुमावत आदि उपस्थित रहे ।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments