वर्गो सांस्कृतिक संस्था ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से पक्षियों के लिए जरूर बांधे परिंडा अभियान के द्वारा जगह-जगह जाकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे , जिसकी शुरुआत उपवन संरक्षक वन्यजीव रामनिवास बाग चिड़ियाघर द्वारा की गई |


मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल संस्थापक भविष्य एस्ट्रोलॉजी सर्विसेज ने परिंडे में पानी भर चुग्गा पात्र में दाना डालकर शुरुआत की | संस्था अध्यक्ष रूपाली राव ने कहा कि गर्मियों में  जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, पक्षियों के लिए दाना- पानी ढूंढ पाना भी उतना ही मुश्किल होता है | ऐसे में कई बेजुबान पक्षी दाना पानी नहीं मिलने की वजह से अपनी जिंदगी भी नहीं बचा पाते | साथ ही शहरीकरण बढ़ने से पक्षियों की जीवन चर्या और मुश्किल हो गई है | उनके लिए बेहतर जरूरी खाद्य सामग्री एवं पानी को ढूंढ पाने में कठिनाई से जीवन संकट में पड़ जाता है | कई बेजुबान पक्षी छटपटाते हुए दम तोड़ देते हैं इसके लिए उन पक्षियों  के लिए पानी उपलब्ध कराई जाए |

रूपाली ने कहा कि इसकी शुरुआत आप स्वयं भी कर सकते हैं | इसके लिए आप लोगों से विनती है कि एक पात्र जरूर लगाएं | इस मौके पर सचिव रवि कश्यप, फिल्म बाल कलाकार यश अग्रवाल, शुभम शर्मा,  हेयांश अग्रवाल, जू अधीक्षक तेज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments