पप्पू शर्मा को मिला जिला स्तर पर 25 हजार रुपए का चेक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) शहीद दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र जयपुर के द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिर्देशक  महेंद्र सिसोदिया, जालसू  प्रधान हरदेव यादव, जाहोता सरपंच श्याम प्रताप सिंह राठौड़ ने नेहरू युवा मंडल अनंतपुरा के सचिव पप्पू कुमार शर्मा को जिला स्तर पर 25 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया ।


पप्पू शर्मा को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, योग के क्षेत्र, चिकित्सा के क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण, कोरोनावायरस के दौरान जनहित के कार्य व फिट इंडिया मूवमेंट, उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए दिया गया है।

गौरतलब है कि पप्पू कुमार शर्मा पिछले सात-आठ वर्षों से समाज सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और अनेक कीर्तिमान हासिल किए हैं | जिला कलेक्टर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है । पहले भी स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप पर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है‌ | नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में इन्होंने देश व विदेश की यात्राएं की है | 

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुलदीप ,रामबाबू शर्मा, सुनील चौधरी और अनेक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे  |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments