सम्मान व मोटिवेशन से ही मिलती है मंज़िल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नीट व जैईई की उत्कृष्ट तैयारी से आल इंडिया लेवल पर पहचान बनाने वाले स्थानीय संस्थान टारगेट कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में एक और नई पहल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सेमिनार हॉल का शुभारंभ किया गया |

इस अवसर पर आयोजित मोटिवेशनल सेमीनार व अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम द्वारा सेमीनार हॉल का विधायक रामलाल शर्मा ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया | साथ ही अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि टोकस गैस्ट्रो हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अशोक टोकस , पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी चौमूं दिनेश गोरा , ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी पंचायत समिति गोविन्दगढ़ डॉ. सुदीप कुमावत सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट एमआर नटवाडिया द्वारा प्री फ़ाउंडेशन, फ़ाउंडेशन व नीट की तैयारी कर रहे 150 से अधिक टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान करके उत्साहवर्धन किया |


इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा विद्यार्थियों को  अनुशासन के साथ तनाव मुक्त वातावरण में कड़ी मेहनत करने की शिक्षा दी | बीएसओ डॉ. सुदीप कुमावत ने सही टाइम मैनेजमेंट और तकनीकी उपकरणों के सही इस्तेमाल पर ज़ोर दिया |

संस्थापक व निदेशक आर आर देवन्दा ,निदेशक बी एल खीचड़ ,एकेडमिक डायरेक्टर एमके निठारवाल सहित टारगेट करियर इंस्टिट्यूट के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया | मंच संचालन एडमिनिस्ट्रेटर इंद्राज चौपड़ा द्वारा किया गया | इस मौक़े पर संस्थान की सम्पूर्ण फ़ैकल्टी टीम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments