जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के एनएच 52 स्थित आर चंद्राज पैलेस हेरिटेज होटल एंड रिसोर्ट में सैनी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ | समारोह में सैनी समाज की बड़ी-बड़ी नामी हस्तियों ने शिरकत की | कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर किया गया |
आयोजकों ने सभी अतिथियों को गुलाल का तिलक लगाया और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया | समारोह में राजस्थानी कलाकारों द्वारा लोकगीतों और लोकनृत्य की प्रस्तुति ने समा बांध दिया और उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया |
इसी कड़ी में चौमूं नगरपालिका की सहायक प्रशासनिक अधिकारी दीपा सैनी ने भी अपने गायन से उपस्थित समाज बंधुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया | इस दौरान उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने अपना - अपना परिचय दिया, जिससे सभी लोग एक दूसरे से रूबरू हुए | समारोह में समाजसेवी,राजनीतिज्ञ, डॉक्टर,पुलिस,शिक्षक,बिजनेसमैन,प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों ने शिरकत की |
समारोह आयोजक और आर चंद्राज पैलेस के डायरेक्टर मुकेश सैनी ने बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से माली समाज के लोगों को एकत्रित कर समाज को संगठित करना ही हमारा उद्देश्य है |
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुकेश सैनी के पिता रामचंद्र सैनी माली समाज में सक्रिय रुप से कार्यरत हैं | इस कार्यक्रम को आयोजित करने की रूपरेखा उन्होंने ही सुझाई थी |
कार्यक्रम के आयोजक रामचंद्र सैनी, जय किशन सैनी और मुकेश सैनी ने सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया और कहा कि हम सब आज यहां एक साथ इकट्ठा हुए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments