विधायक रामलाल शर्मा ने पंचायत एलडीसी भर्ती का मामला विधानसभा में उठाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से आज विधायक रामलाल शर्मा ने पंचायत एलडीसी भर्ती परीक्षा का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने प्रश्न के माध्यम से पूछा कि क्या प्रदेश में 2013 में एलडीसी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था और उक्त भर्ती में कितने पद स्वीकृत थे। साथ ही उन्होंने पूछा कि अब तक पंचायत एलडीसी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है या नहीं। 

इस पर पंचायत राज मंत्री ने जवाब देते हुए बताया की कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के अंतर्गत कुल 19275 पद स्वीकृत किए गए। उक्त भर्ती के अंतर्गत भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया।


वर्ष 2020 में विभाग द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार उक्त भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में उक्त भर्ती की प्रतीक्षा सूची के संबंध में प्रस्ताव विचाराधीन है। जिस पर कार्मिक/ विधि विभाग से मार्गदर्शन लिया जाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments