जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
100 मीटर लंबे और 15 फीट चौड़े तिरंगे के साथ शहर में निकाली जाएगी यात्रा
भारत माता, शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की होगी झांकी
स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में होगा आयोजन
डॉ. श्रवण बराला के नेतृत्व में होगा तिरंगा रैली का आयोजन
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस 23 मार्च को चौमूं शहर में स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वाधान में विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। तिरंगा रैली के समापन के पश्चात मगध नगर सर्किल पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
रैली संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि तिरंगा रैली में भारत माता, शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की जीवंत झांकी भी शामिल की जाएगी। तिरंगा रैली 23 मार्च को प्रातः 9 बजे बस स्टैंड स्थित गढ़ गणेश मंदिर से रवाना होकर थाना मोड़ चौराहा, दौलत शाह बाबा की दरगाह से होते हुए मगध नगर स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंचेगी। उसके बाद प्रातः 11 बजे भगत सिंह सर्किल पर लगभग 200 सैनिकों का सम्मान किया जावेगा।
तिरंगा रैली में 100 मीटर लंबे और 15 फीट चौड़े तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में अन्य तिरंगे भी रैली में शामिल रहेंगे। कार्यकर्ता तिरंगे के कलर की टोपियां पहने हुए तिरंगा रैली में चलेंगे। तिरंगा रैली में 5 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ श्रवण बराला ने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या 22 मार्च को सायंकाल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मशाल जुलूस भी निकाला जावेगा। जो कि गढ़ गणेश मंदिर से रवाना होकर बस स्टैंड, बावड़ी गेट, लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर, चौपड़, रावण गेट, धौली मण्डी, थाना मोड़ चौराहा होते हुए वापस गढ़ गणेश मंदिर पर पहुंचेगा।
रैली के संयोजक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि रैली की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। प्रत्येक गांव में पहुंच कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है और रैली के पोस्टर का विमोचन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली ऐतिहासिक रैली होगी, उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया है। विडियो से देखें पूरी खबर ....................!!!
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments