अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. दीपिका बराला ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अधिकतम महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ मिले इस उद्देश्य से ग्राम नांगल भरडा में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया । 

चौमूं स्थित बराला अस्पातल कि वरिष्ठ स्त्री-रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपिका बराला एवं टीम ने 554 महिला मरीजों को स्त्री रोग संबंधी निशुल्क परामर्श के साथ दवाइयाँ, ब्लड शुगर,हीमोग्लोबिन,बीपी की जाँच शिविर में नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई |

महिलाओं को सन्देश दिया कि महिलाओं में मासिक धर्म कोई अपराध नहीं,बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिस पर परिवार के सदस्यों से खुलकर बात कि जाए तो इस दौरान स्वच्छता के महत्व का समझा जा सकता है | महिलाओं को कई प्रकार कि शारीरिक बीमारियाँ होती है जिसको परिवार के सदस्यों को बताने में झिझकती है ,जिससे समय पर सही इलाज नहीं मिलने कि वजह से छोटी छोटी बिमारियां बड़ा विकराल रूप ले लेती है | इसलिए बिना झिझक के सभी महिलाये किसी भी बीमारी को नहीं छुपाते हुए समय पर सम्बंधित डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए | शुरुवाती समय मे गंभीर से गंभीर बिमारियों का इलाज भी संभव है |


एडमिन हेड भावना बराला द्वारा सभी महिलाओं को सेनेटरी पेड का वितरण किया गया | इस शिविर में सुबह से महिलाओं का तांता लगा रहा | इस चिकित्सा शिविर में महिला मरीजो कि अधिकता को देखते हुए इस शिविर का समय शाम 5 बजे तक बढाया गया |

बराला अस्पताल निदेशक डॉ. श्रवण बराला ने भी इस शिविर में भाग लिया | स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच मनीष सामरिया ने माला पहनाकर स्वागत किया | स्थानीय महिलाओं ने डॉ.दीपिका बराला को राजस्थानी परम्परा अनुसार ओढ़नी पहनाकर कर उनका सम्मान किया | इस अवसर डॉ .दीपिका ने महिलाओं के हित में चोबीसों घंटे देखरेख करने वाली उपस्थित सभी आशा सहयोगिनियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया |


इस शिविर में प.स. सदस्य रामगोपाल शेरावत,ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सैनी, उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत,हीरालाल सामरिया, मोहन घोसल्या,रविन्द्र निठारवाल,सोहन जांगिड,गणपत बुनकर,गोपाल मीणा, भगवान सहाय ने आभार व्यक्त किया | इस चिकित्सा शिविर टीम में पार्षद उत्तम गोठवाल, मानसिंह, ज्वाला प्रसाद शर्मा, मदन ,सुनील,इन्द्राज,सूरज,कृष्णा,अनीता,सन्तोष व टीम ने सहयोग प्रदान किया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments