जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आजाद भारत के अमृत महोत्सव से स्वर्ण भारत की ओर श्रंखला के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र प्रभु कीर्ति कुंज के द्वारा आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । विधायक रामलाल शर्मा ने शिव ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया |
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सर्व आत्माओं के पिता शिव लक्ष्मीनारायण एवं भारत माता की झांकी थी | इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं बहने कलश यात्रा मेंशामिल हुई। यह शोभायात्रा सेवा केंद्र से रवाना होकर रावण गेट, चौपड़, बस स्टैंड, मोरीजा रोड, अनाज मंडी से होते हुए थाना मोड़ से होकर सेवा केंद्र पर विसर्जित हुई।
शोभायात्रा के अंत में महिला सशक्तिकरण का स्नेह मिलन आयोजन किया गया, जिसमें बनीपार्क जयपुर ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन ने महिला सशक्तिकरण के लिए आध्यात्मिकता की आवश्यकता पर विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर महिला मानवीय मूल्य एवं देवी मूल्य धारण कर लेती हैं तो वह देवी का रूप धारण कर लेगी।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर अदिति एवं ग्रुप में भव्य डांस प्रस्तुत किया | कार्यक्रम के अंत में स्थानीय सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रम्हाकुमारी मंगला बहन ने आत्मा परमात्मा अनुभूति कराई | इस अवसर पर सेवा केंद्र के मुख्य भाई फूलचंद भाई, बाबूलाल भाई एवं अन्य भाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे | सभी आए हुए भाई बहनों को शिव प्रसाद वितरित किया गया |
रिपोर्ट :- मोहम्मद उस्मान
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments