जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुरिया मोड, चौमू स्थित निजी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में 11 मार्च 2022 को यू ई एम यूनिवर्सिटी परिसर में विशाल मेगा जॉब मेला (रोजगार शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी उप निदेशक ने बताया की 11 तारीख को आयोजित होने वाले जॉब मेले का शुभारम्भ यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ बिस्वजॉय चटर्जी दीप प्रज्वलित कर करेंगे।
यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख ने बताया की रोजगार मेले में लगभग 50-60 कम्पनियों के साथ साथ संपूर्ण राजस्थान भर से लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें के शामिल होने की संभावना है । आने वाली कंपनियों में जैसे महेंद्र फाइनेंस,आर्डन टेलीकॉम, एक्सिस बैंक, टेलीपरफॉरमेंस, सैग इंफोटेक, ओकया इंफोकॉम, आवर फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड, मार्केटिंग मिंडज, पारुल डिजिटल, अबस्यन टेक, के पी आटोमोटिव्स , आकलन IT सोलुशन, AU बैंक, कार देखो, जीनस पावर, गिन्नी इंटरनेशनल, GSP लेबल्स, ईस्टर्न पोलीक्राफ्ट इ लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन, माइक्रोमैक्स, कॉर्ड्स केबल्स आदि विभिन्न कम्पनियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक रोजगार मिलने की संभावना होगी, साथ ही प्रवेश भी नि:शुल्क होगा। अधिकतम सैलेरी पैकेज रुपये 8,00,000/- प्रति वर्ष तक होगा। इंटर्नशिप सभी कॉलेज के छात्रों के लिए सभी वर्षों के प्रस्ताव पर होगी, और अंतिम वर्ष के छात्रों और पासआउट को नौकरी की पेशकश की जाएगी।
यूनिवर्सिटी उप निदेशक ने बताया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का इस प्रकार के कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के निचे, विभिन्न प्रकार के रोजगार को उसी समय उपलब्ध कराया जा सके, जिससे की आने वाले विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग कर सके और रोजगार पा सके।
यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर द्वारा कार्यक्रम को लेकर मीटिंग रखी गयी जिसमे विभिन्न विभागों के प्रमुख, टीचर्स, प्लेसमेंट विभाग, एडमिशन विभाग व स्टाफ के साथ साथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी शामिल हुए । कार्यक्रम को लेकर तैयारिओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिससे की कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके। यूनिवर्सिटी द्वारा कार्यक्रम को लेकर अलग अलग विभागों की टीम बना दी है जो कार्यक्रम के सुचारु संचालन में मदद करेंगे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments