जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
विराटनगर (संस्कार सृजन) राजस्थान विकास मंच एवं विराट जागृति मंच द्वारा "संग चालो री अभियान " के अंतर्गत मालीवाडा विराटनगर में "एक कदम महिला सशक्तिकरण की ओर "कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस दौरान मालीराम सैनी ने बताया कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं एवं हम देख रहे हैं कि आज भी महिलाओं की दशा दयनीय है | महिलाओं में शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ पोषण के प्रति गंभीर नहीं है | समाज एवं महिलाओं के साथ हर स्तर पर भेदभाव देखा जा सकता है | बराबरी का हक अभी कोसों दूर है |
इन्हीं विषयों को लेकर क्षेत्र में राजस्थान विकास मंच के सहयोग से "संग चालो री अभियान" की शुरुआत की गई है जिसमें महिलाओं की क्षमता वर्धन,नेतृत्व विकास एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव व उन्हें राष्ट्र के विकास की मुख्यधारा में लाकर उनका शारीरिक मानसिक, बौद्धिक विकास कर आत्मनिर्भर करना मकसद है |
संतोष जांगिड़ ने कहा कि महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर आकर अपने हक अधिकारों के लिए लड़ना होगा | जागृति संस्थान विराटनगर की स्वयंसेविका उर्मिला जांगिड़ ने बताया कि महिलाओं के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाकर उन्हें दक्ष करने की आवश्यकता है | साथ ही महिला अधिकार कानूनों की जानकारी होना नितांत आवश्यक है | सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उनकी सक्रिय भागीदारी निभाना नितांत आवश्यक है तभी देश व समाज प्रगति कर सकेगा | कार्यक्रम में 3 ग्राम पंचायतों की महिला समूह प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.







.jpg)
0 Comments