जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
ऑस्ट्रेलिया (संस्कार सृजन) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ। वॉर्न मैदान के अंदर अपने प्रदर्शन की वजह से और मैदान के बाहर विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहे।
थाईलैंड की विला में बेसुध पाए गए थे शेन
रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शराब और सिगरेट की लत थी
इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ ही वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।वॉर्न टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ वनडे इंटरनेशनल में भी चैंपियन गेंदबाज थे। टी-20 में उन्होंने IPL में कमाल किया।
1992 में भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, 2007 में हुए थे रिटायर
शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments