रामलाल शर्मा ने किया वर्षो से लंबित मार्ग पर सड़क का शिलान्यास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम जैतपुरा की भूरावाली ढाणी में वर्षो से लंबित मार्ग पर सरपंच डॉ. सुरेश गुलिया की समझाइश के बाद पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण हेतु विधायक कोष से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है व शेष राशि ग्राम पंचायत द्वारा वहन की जाएगी। सड़क के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, जालसू प्रधान हरदेव यादव, जैतपुरा सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता के विकास कार्य हेतु जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर है, उन्होंने कहा कि जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता को और भी कई विकास कार्यो की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान ही ग्राम जैतपुरा के पंचायत परिसर में विधायक रामलाल शर्मा व गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव द्वारा आधुनिक सुविधा से सज्जित पुस्तकालय भवन का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने विधायक का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

डॉ. गुलिया ने बताया कि विधायक ने पुस्तकालय निर्माण हेतु स्वयं के कोष से 10 लाख रु की राशि स्वीकृत की है। सरपंच डॉ सुरेश गुलिया ने ग्रामीण छात्रों के अनुरोध पर पंचायत परिसर में भूमि उपलब्ध कराई है। पुस्तकालय में अध्ययन हेतु विद्यार्थियों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है। 


ग्राम जैतपुरा के तलाई स्थित शमशान घाट की चारदीवारी का लोकार्पण विधायक रामलाल शर्मा व गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने सरपंच डॉ सुरेश गुलिया का आभार प्रकट किया जिनके अथक प्रयासों से शमशान घाट हेतु भूमि का आवंटन हुआ व शीघ्रता से चारदीवारी का कार्य सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, उपसरपंच बाबूलाल झाझड़ा, जाहोता सरपंच श्याम प्रताप सिंह, सुंडाराम घोसल्या, रामेश्वर घोसल्या, श्याम सुंदर बुनकर व तेजपाल घोसल्या व अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments