जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चूरू (संस्कार सृजन)चूरू जिले के बुचावस निवासी बिरूराम जांगिड़ के पुत्र ईश्वर राम जांगिड़ ने साढ़े चार लाख रुपए में रिपसाव मशीन बनाकर चाइना और ताइवान को मात दी है। चाइना और ताइवान से 9 लाख रुपए से लेकर 16 लाख रुपए में यहां आती है, फिर भी कोई सरकार सहयोग नहीं कर रही है। यह मशीन लकड़ी का फेस बनाने के काम आती है। हैंडी क्राफ्ट के सभी कारखानों के लिए रिपसाव मशीन जरूरी है।
ईश्वर राम जांगिड़ ने बताया कि चाइना और ताइवान से आने वाली मशीन साढ़े 14 एचपी से शुरू होती है, जबकि उनकी मशीन साढ़े 5 एचपी से शुरू होती है। जांगिड़ ने बताया कि उनकी मशीन में पीयू बेल्ट लगा है, जो पांच साल चलता है और 20 हजार रुपए कीमत है। चाइना और ताइवान की मशीन में चैन लगी है, जो साढ़े तीन लाख रुपए में आती है और तीन साल में ही घिस जाती है।
जांगिड़ ने कहा कि चाइना और ताइवान से रिपसाव मशीन की चैन 180 लीटर मोबिल ऑयल खा जाती है। जबकि जांगिड़ की मशीन को सिर्फ 5 लीटर ही मोबिल ऑयल चाहिए। उन्होंने दो माह में तीन मशीनें तैयार की हैं। सरकार की उदासीनता के कारण वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जांगिड़ ने कहा कि सरकारें उनका कोई सहयोग नहीं कर रही हैं। सरकार सहयोग करे तो वे 18 प्रतिशत की बजाय 36 प्रतिशत टैक्स देने के लिए तैयार हैं।
जांगिड़ ने कहा कि जोधपुर में 25 प्रतिशत कच्चा माल मिल जाता है और तैयार माल बिक जाता है। उन्होंने कहा कि चूरू में ना तो कच्चा माल मिलता था और ना तैयार माल बिकता था। जांगिड़ ने कहा कि यहां सरकार पूरा सहयोग कर दे तो वे एक माह में 15 मशीनें तैयार कर सकते हैं। पहली मशीन तैयार करने में 9 माह लगे थे। जांगिड़ ने कहा कि कोई भी मान्यता प्राप्त इंजीनियर उनकी बनाई मशीन में कमी नहीं निकाल सकता। जांगिड़ 4 वर्ष चूरू में कार्य करके गत दो साल से जोधपुर में कार्य कर रहे हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.







.jpg)
0 Comments