53 हजार खाटू श्यामजी पद यात्रियों को नि:शुल्क दर्द निवारक तेल की शीशी वितरण की गई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय योग आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान चौमूं ‌( जयपुर) द्वारा खाटू श्यामजी मेला पद यात्रियों के लिए नि:शुल्क दर्द निवारक औषधि एवं दर्द निवारक औषधीय तेल का वितरण शिविर लगाया गया |

इस शिविर में पद यात्रियों के गर्म पानी से पैर धोना, पैरों की मालिश करना, एक्यूप्रेशर व भाप लगाकर चिकित्सा की गई | शिविर में 53 हजार पद यात्रियों को निशुल्क दर्द निवारक तेल की शीशी वितरण की गई |

इस शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार शर्मा (आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चौमूं ) एवं वैद्य महेश कुमार शर्मा सहित 40 व्यक्तियों की चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दी |

इस शिविर में विशेष रुप से आर्यावर्त योग पीठ के संस्थापक अध्यक्ष श्रवण कुमार सेन एवं चैतन्य जीवन सेवा संस्थान के सचिव चैतन्य शर्मा ने भी अपनी सेवाएं दी | संस्थान की अध्यक्ष डॉक्टर अल्पना शर्मा ने बताया कि यह शिविर चौमूं से रींगस के बीच पांच जगह पर लगाया गया था | 

शिविर प्रातः 8 बजे से शाम 7 बजे तक रहा | यह शिविर 6 मार्च से शुरू किया गया जो कि 12 मार्च तक रहेगा | शिविर में यात्रियों को अल्पाहार एवं फलों का वितरण भी किया गया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments