समर्पण संस्था द्वारा 12 वाँ विशाल रक्तदान शिविर व संगोष्ठी 6 मार्च को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से 6 मार्च 2022 को 12वां विशाल रक्तदान शिविर व संगोष्ठी कार्यक्रम प्रताप नगर सेक्टर -11, अजय मार्ग स्थित सामुदायिक केंद्र मे आयोजित किया जाएगा।

संस्था द्वारा शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक तथा स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की टीमों को आमन्त्रित किया गया है। शिविर प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा। 

रक्तदान शिविर मुख्य संरक्षक सेवानिवृत कर्नल एस. एस. शेखावत की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती पूनम शेखावत की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित किया जायेगा। शिविर में अधिक से अधिक यूनिट रक्तदान हो इसके लिए कुल 36 रक्तदाता प्रेरक नियुक्त किये गये है।

शिविर के साथ ही संस्था द्वारा “रक्तदान, अंगदान व देहदान का महत्व “ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा । इस संगोष्ठी में गणमान्य अतिथि, व वक्ता अपने-अपने विचार सम्बन्धित विषय पर प्रस्तुत करेंगे।


कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि टीकम बोहरा ’’अनजाना’’ ( I.A.S., Additional Director General & Joint Secretary Training, HCM RIPA ) होंगे तथा अध्यक्षता श्रीमती सुनीता दामिनी ( व्यवसायी, लेखिका व समाज सेविका ) करेंगी । शिविर मे नेत्रदान व देहदान का भी काउन्टर लगाया जायेगा । शिविर में संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किए जाएंगे। शिविर व संगोष्ठी में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments