जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय प्राथमिक विद्यालय रड़ा सामोद के प्रधानाध्यापक महेश कुमार कुमावत का सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन शाला प्रांगण में किया गया । कुमावत की सेवानिवृत्ति पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हार्दिक सम्मान करने की होड़ सी लगी रही। प्रिय जनों द्वारा माला, साफा व उपहार देकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश कुमार गोरा ने कहा कि कुमावत ने विद्यालय के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इनका मधुर व्यवहार, कर्तव्य निष्ठा एवम समर्पण की भावना प्रशंसनीय है।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि आज जो सम्मान करने की होड़ लग रही है वह आदरणीय महेश जी गुरु जी की न होकर उनके श्रेष्ठ कार्यों और मिलनसार स्वभाव का सम्मान दिखाई दे रहा है । एक शिक्षक को सदैव मेहनत और श्रेष्ठ विचारों से ओतप्रोत होना चाहिए । मंच संचालन रोहिताश दादरवाल ने किया।
समारोह में पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, सरपंच बरजी देवी, एसीबीईओ कमलेश सैनी, पीईईओ संतोष वर्मा, बालकृष्ण भारद्वाज, पूर्व सरपंच भगवान सहाय सैनी, एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सैनी, राम गोपाल , छीतरमल , रामगोपी सिंह , शकुंतला देवी, प्रमिला वर्मा, उर्मिला देवी, सौरभ कुमावत,सुमित कुमावत आदि उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments