चौमूं शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने किया हंगामा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं नगर पालिका प्रशासन ने थाना मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने वालों से पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली है | नगर पालिका ने ठेकेदार को लाखों रुपयों का टेंडर भी जारी कर दिया है |


व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन 

आज सुबह जैसे ही व्यापारियों ने अपनी - अपनी दुकानें खोली तो ठेकेदार के आदमियों ने दुकानदारों से कहा कि कल से तुम्हारी दुकानों के सामने एक भी वाहन खड़ा नहीं रहना चाहिए, अगर रहा तो पार्किंग लगेगी | इस बात पर सभी व्यापारी चौमूं बस स्टैंड पर इकट्ठे हो गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया | विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यापारी नगरपालिका पहुंचे और वहां पर अधिशासी अधिकारी को समस्या बताई |

विधायक रामलाल शर्मा को सौंपा ज्ञापन :- 

विधायक रामलाल शर्मा भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्या को सुना | व्यापारियों ने विधायक रामलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा | विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर चौमूं थाना अधिकारी और डीएलबी डायरेक्टर को अवगत करवा किया गया है | किसी भी हाल में नगरपालिका की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी |

व्यापारियों ने कहा :-

एमबी स्वीट कैटरर्स के मालिक मदनलाल बागड़ा और ओम स्वीट्स के मालिक सुरेश विजयवर्गीय ने बताया कि सुबह ठेकेदार के आदमी आए और उन्होंने कहा कि कल से तुम्हारी दुकानों के सामने एक भी वाहन खड़ा नहीं रहना चाहिए, अगर रहेगा तो उसकी पार्किंग लगेगी | 

व्यापारियों की पीड़ा :- 

व्यापारियों ने बताया कि हम अपनी बड़ी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी नहीं करेंगे तो फिर कहां करेंगे | पहले नगर पालिका प्रशासन को अलग से पार्किंग व्यवस्था करनी चाहिए और फिर शुल्क लेने का प्रावधान करना चाहिए | अगर पालिका प्रशासन नहीं माना तो बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा | 

पोलों के अन्दर वाहन खड़ा करने पर देना पड़ेगा शुल्क :-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चौमूं शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर वाहनों को अन्दर खड़ा करने के लिए पोल लगाए गए थे, ताकि ट्रैफिक में परेशानी नहीं हो | लेकिन अब नगर पालिका प्रशासन ने इन पोलों के ऊपर पार्किंग शुल्क वसूलने के बोर्ड लगा दिए गए हैं | 

ज्ञातव्य है कि नगरपालिका के 1 वर्ष बेमिसाल के अवसर पर मोरीजा रोड स्थित गणगौरी पार्क में पार्किंग व्यवस्था करने की घोषणा की गई थी जो अभी शुरू भी नहीं हुई है | विडियो में देखें पूरी रिपोर्ट :- 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments