गायक राहुल वर्मा के किडनैप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं थाना इलाके में मंगलवार देर रात भजन गायक के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह लोगों ने किडनैपर्स की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत भजन गायक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में किडनैप युवक पर कर्जा होने की बात सामने आई है।

थानाप्रभारी हेमराज ने बताया कि भट्‌टों की गली चिमनपुरा निवासी राहुल वर्मा (25) पुत्र गजानंद का किडनैप का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि राहुल वर्मा भजन गायक था। मंगलवार को वह झोटवाड़ा में वाद्य यंत्र (ओरगंज) बेचने गया था। 50 हजार रुपए में बेचकर 25 हजार रुपए एडवांस घर लेकर आ रहा था। रात करीब 10 बजे स्वप्नलोक कॉलोनी चौराहे के पास उसकी बाइक व घड़ी पड़ी मिली। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। लावारिस हालत में बाइक व घड़ी मिलने और राहुल से कॉन्टैक्ट नहीं होने पर पुलिस को किडनैप की सूचना दी।

आज बुधवार सुबह किडनैपिंग की वारदात का पता चलने पर भारी संख्या में लोग स्वप्नलोक कॉलोनी सर्किल पर इकट्‌ठा हो गए। विरोध करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार अपराधिक वारदातें होने के बाद भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही। स्वप्नलोक कॉलोनी में पुलिस चौकी खोली जाऐ। अपहृत राहुल को ढूंढकर किडनैपर्स को गिरफ्तार करने की मांग रखी।

इस दौरान चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, आर एल पी नेता सोहन चौधरी,रमेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments