जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर को कोटखावदा थाना प्रभारी रमेश तंवर को ट्रैप किया। सीआई रमेश तंवर को 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने ट्रैप की कार्रवाई की अंजाम दिया। घूसखोर सीआई रमेश तंवर परिवादी से एक मुकदमे में रिमांड नहीं लेने की एवज में यह पैसा मांग रहा था।
परिवादी के खिलाफ दर्ज था किडनैपिंग का केस
परिवादी के खिलाफ कोटखावदा थाने में किडनैपिंग सहित तीन मामले दर्ज हैं। एक मामले में परिवादी जेल से सजा काट के आया ही था की पुलिस उसे थाने ले आई। सीआई ने कहा कि अगर उसे 50 हजार रुपए मिल जाएंगे तो रिमांड नहीं लेगा। परिवादी बोला वह जेल काट के आया है पैसा कहां से लाएगा। इस पर सीआई ने कहा 50 हजार नहीं है तो रिमांड और डंडे खाने के लिए तैयार हो जाओ। सीआई की धमकी से परेशान परिवादी एसीबी के पास पहुंचा। इसके बाद एसीबी ने सीआई को थाना परिसर में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जिस दौरान एसीबी ने सीआई को ट्रैप किया वह थाने के पीछे कुर्सी लगाकर धूप सेक रहा था।
पूर्व भी कमिश्नरेट के कई सीआई हो चुके ट्रैप
हालही में एसीबी ने भट्टा बस्ती सीआई राजेन्द्र सिंह शेखावत को ट्रैप किया। साथ सरकारी आवास से एसीबी को अवैध देशी पिस्टल, 5 अवैध कटार, 11 जिंदा कारतूस, दो मास्टर की और करीब डेढ किलो गांजा बरामद हुआ था। सीआई राजेन्द्रसिंह अभी-भी फरार है। सीआई राजेन्द्रसिंह शेखावत हैड कांस्टेबल अब्दुल रऊफ के मार्फत मासिक बंधी 20 हजार रुपए ले रहा था। एसीबी ने रऊफ को ट्रैप कर लिया। सीआई राजेन्द्र पिछले गेट से कूद कर फरार हो गया था। दूसरी ओर बगरू सीआई रतनलाल खटीक को भी एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीआई खटीक जबरन एक व्यापारी को धमका कर पैसा ले रहा था।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





1 Comments