ठाणे मनपा पूर्व छात्र सुनील उपाध्याय ने किया शिक्षकों का सत्कार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) ठाणे महानगर पालिका शाला क्रमांक 127 शांतिनगर वागले इस्टेट के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक सुनील शीतला प्रसाद उपाध्याय ने प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार यादव, इंचार्ज रेखा विनय तिवारी, वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता सुनील सरोदे,चंद्रशेखर यादव,मनोज सिंह, रामप्यारे सिंह  का शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सत्कार करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीकांत दुबे, प्रमुख अतिथि पूर्व मुख्याध्यापक  शीतला प्रसाद उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ठाणे महानगर से पढकर निकलने वाले सफल विद्यार्थियो की याद दिलाते हुए वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

पूर्व छात्र सुनील उपाध्याय का विद्यालय की ओर से शाल, पुष्य गुच्छ तथा प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार यादव द्वारा लिखित प्रेरणा के स्त्रोत पुस्तक एवं पत्र देकर सत्कार किया गया। प्रभारी मुख्याध्यापक ने कहा सुनील जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक गर्व करता है एवं ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता है। 

पूर्व छात्र सुनील ने विद्यालय के अनुशासन, अध्यापन की प्रभावी शैली, शिक्षकों के अथक परिश्रम के कारण "मैं आज शिक्षक बन सका।मैं विद्यालय का सदा ऋणी रहूंगा एवं अपने शिक्षको द्वारा दी गई  शिक्षा को अपने विदयार्थियों तक दिन दुगुनी रात चौगुनी करते हुए पहुचाऊंगा।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments