दो बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) दौसा में एक शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह जब पति उठा तो पत्नी नहीं दिखी। इसके बाद पड़ोस में युवक के घर जाकर देखा तो वो भी गायब था। इससे पहले पति ने दो दिन पहले देर रात प्रेमी से बात करते पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। आस-पास ढूंढने पर भी पत्नी नहीं मिली तो थाने पहुंचा। पुलिस से पत्नी को लौटाने और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार मामला दौसा के बांदीकुई का है। महिला (32) की 12 साल पहले शादी हुई थी। एक 11 साल और एक 9 साल का बेटा है। महिला के पति (33) ने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब साढे 10 बजे पत्नी के फोन पर एक फोन आया था। फोन से युवक की आवाज आ रही थी। इस पर जैसे ही वह उसके पास गया तो देखते ही फोन बंद कर दिया। पति का आरोप है कि फोन पर पड़ोसी युवक मोनू कोली की आवाज थी। पत्नी को पूछताछ की तो उसने फोन नंबर भी डिलीट कर दिए। पीड़ित ने बताया कि 5 फरवरी की रात पड़ोसी मोनू रात करीब 11 बजे उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। सुबह जब वह उठा तो पत्नी घर में नहीं थी। घर में केवल दोनों बेटे ही थे। इसके बाद आस-पास तलाश करने पर भी नहीं मिली। पड़ोसी मोनू कोली के यहां गए तो वह भी घर से गायब था। पीड़ित का आरोप है कि उसे शक है कि पड़ोसी मोनू ही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।

रुपए और जेवरात लेकर हुई फरार
पीड़ित ने बताया कि प्रेमी मोनू कोली उनके घर के पास में ही रहता है। ऐसे में पत्नी की जान-पहचान उसके साथ थी। दोनों के बीच कब से अफेयर चल रहा था यह पता नहीं। लेकिन 3 फरवरी की रात फोन पर बात करते हुए पत्नी को पकड़ा तो उसे अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद पत्नी उसे और दो बच्चों को छोड़ फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि प्रेमी के साथ भागने के दौरान उसकी पत्नी घर में रखे 56 हजार रुपए और जेवरात भी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने उसकी पत्नी को तलाशने और प्रेमी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

शादी में जाने की बात कह कर गया था आरोपी
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विकासशील ने बताया कि आरोपी मोनू कोली शादी समारोह में जाने की बात कह कर गया था। इससे यह लगे कि वह भगा कर नहीं ले गया है। ताकि परिवार का ध्यान घटना की तरफ न जाए। जबकि आरोपी शादी समारोह में नहीं गया था और महिला को भगाने की प्लानिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments