जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
टावी तकनीक से हार्ट रिप्लेसमेंट और रिपेयर की तकनीक्स की ली जानकारी
राजस्थान अस्पताल और आरएचएल हार्ट सेंटर ने किया कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान अस्पताल आरएचएल हार्ट सेंटर के तत्वावधान में रविवार को यहां एक होटल में “हार्ट वाल्व अपडेट 2022” विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में जयपुर शहर के लगभग सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों के साथ प्रदेश भर के अस्पताल और हार्ट सेंटर्स के करीब 150 कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन्स ने भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस में आए प्रतिभागी चिकित्सकों को ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (टावी) और ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट के साथ माइट्राक्लिप के बारे में आरएचएल की विशेष उपलब्धियों के साथ जानकारी साझा की गई। आरएचएल हार्ट सेंटर के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र सिंह राव ने बताया कि आरएचएल में पिछले एक साल में कुल 63 लोगों के एओर्टिक वाल्व टावी तकनीक से बदले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह मरीज पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से यहां इलाज कराने के लिए आए। इनमें सफलता की दर 100 फीसदी रही। इनमें एक मरीज तो बांग्लादेश तथा एक दुबई से भी आया। पश्चिम बंगाल के एक मरीज को एयरलिफ्ट करके भी यहां लाया गया। डॉ. आर एस राव ने बताया कि आरएचएल में पिछले वर्ष 500 से अधिक एन्जीओप्लास्टी हुईं। इनकी सक्सेस रेट 99.3 प्रतिशत रही। जबकि मोर्टेलिटी रेट 0.6 फीसदी रही जो देश के किसी भी हार्ट सेंटर से सबसे कम है।
आरएचएल हार्ट सेंटर की इस सफलता और टावी तकनीक की बारीकियों को प्रदेश भर के हार्ट स्पेशलिस्ट के साथ शेयर किया गया ताकि वह अपने सेंटर्स पर इस तकनीक का प्रयोग कर मरीजों को उच्च तकनीक के साथ इलाज उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बताया कि आरएचएल हार्ट सेंटर के टावी एक्सपीरिएंस एवं कोरोनरी ऐंजिओप्लास्टी के सक्सेस को डॉ रविन्द्र सिंह राव ने कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन्स के साथ शेयर करते हुए बताया कि इसके माध्यम से बिना ऑपरेशन किए हार्ट के वाल्व को इस विधि के द्वारा ना केवल बदला जा सकता है बल्कि रिपेयर और रीकन्स्ट्रेक्शन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस विधि से कार्डियक प्रोसीजर करने के बडे फायदे हैं। इसमें मरीज का ज्यादा रक्त स्त्राव नहीं होता। पोस्ट ऑपरेटिव समस्याएं नहीं होती। मरीज को ज्यादा दिन तक अस्पताल में स्टे नहीं करना पड़ता और वह जल्दी स्वस्थ होकर अपने कार्य पर जा सकता है। जिससे उसके काम की हानि नहीं होती।
आरएचएल के बरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. बुद्धादित्य चक्रवर्ती ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित चिकित्सकों को बताया कि मिनिमल इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से कैसे टोटल एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट, रीडू ओपन हार्ट स्जरी तथा री डू वाल्व रिप्लेसमेंट एवं रिपेयर किया जाता है।
एम्स के प्रोफेसर डॉ. देवगुरू ने ओपन हार्ट सर्जरी में वाल्व को रिपेयर करने के तरीकों के बारे में कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन्स को अपने अनुभव साझा किए। रिसर्च में सामने आया है कि टावी, कॉम्पैक्ट एन्जीओप्लास्टी का रजल्ट कार्डियोलॉजिस्ट एवं सेंटर के एक्सपीरिएंस पर निर्भर करता है।
रिपोर्ट : - आशा पटेल
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments