चौमूं विधायक रामलाल शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / अलवर (संस्कार सृजन) भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और चौमूं विधायक रामलाल शर्मा को अलवर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अलवर के निर्भया कांड को लेकर सवाई माधोपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे थे तो भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को हवाई पट्टी के पास ही रोक दिया गया|

इस दौरान पुलिस ने भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल समेत 50 से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है |

 

गौरतलब है कि अलवर में मंगलवार की रात एक दिव्यांग नाबालिग लड़की का गैंगरेप कर पुलिया पर फेंक दिया गया था, जिसका उपचार जेके लोन अस्पताल में चल रहा है | इसी कांड को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल प्रियंका गांधी से मिलने गया था ,लेकिन बीच रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर रोक लिया गया |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments