जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत नांगल कला स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालन मंडल के चुनाव में अध्यक्ष गिर्राज देवंदा एवं संचालन मंडल की कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए |

चुनाव अधिकारी प्रदीप कागट ने बताया कि संचालन मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गिर्राज देवंदा को एवं उपाध्यक्ष हंसा देवी एवं सदस्य पद पर किरण यादव, कानाराम यादव, नारायण लाल सैनी, दुर्गा सहाय मीणा, हरलाल यादव, गोवर्धन झाझडीया, फूलचंद देवंदा, मूलचंद बुनकर, बाबूलाल मीणा, फूलचंद लोछिब,निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिर्राज देवंदा ने कहा कि किसानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा एवं किसानों को ऋण दिलवाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा |

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नांगल कला का सन 1995 में गठन हुआ था, तब अध्यक्ष की माताजी पतासी देवी ग्राम पंचायत नांगलकला की प्रथम सरपंच बनी थी | उसी तरह प्रथम नवगठित नांगल कला की ग्राम सहकारी समिति में सन 2022 में बेटा प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। 

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच शंकरलाल यादव, पंचायत समिति सदस्य गोगराज देवंदा,किसान नेता पूरण सिंह खर्रा, जगदीश ठेकेदार, रामअवतार झाझरडीया, साधु राम देवंदा, छाजूराम देवंदा, लक्ष्मण देवंदा सहित अनेक लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.