माधव दास महाराज बने श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम के महंत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रेम देवाचार्य महाराज के साकेतवासी होने पर प्रतापनगर सेक्टर 6 के श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम में महंताई और संत भंडारा हुआ। प्रेम  देवाचार्य महाराज के शिष्य माधव दास महाराज को चादर ओढ़ाकर चंद्रमोलेश्वर आश्रम और सावरा बालाजी आश्रम के महंत का कार्यभार सौपा गया।


वृंदावन के दिगंबर अनि अखाड़ा के श्रीमहंत सुखदेव दास महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ महंताई की चादर ओढ़ाई। वहीं काशी, मथुरा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली  एवं राजस्थान के अनक संतों-महंतों और महामंडलेश्वरों ने माल्यार्पण कर महंताई की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

जारी रहेगी सेवा की पंरपरा: -

इससे पूर्व देशभर से आए संतों ने प्रेम देवाचार्य महाराज के चित्रपट का पंचोपचार पूजन कर पुष्पाजंलि अर्पित की। नव नियुक्त महंत माधव दास महाराज ने साधु-संतों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि प्रेम देवाचार्य महाराज  हमेशा ही गौ, संत एवं अतिथि सेवा करते थे। उनकी सेवा पंरपरा और आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments