महिलाओं को राजनीति ही नहीं प्रत्येक क्षेत्र में आगे लाने की आवश्यकता- ललिता कुशवाहा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, माली के बीच परस्पर विवाह सम्बंधों पर जोर

कुशवाहा महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में एक विवाह-नीति बनाने का निर्णय

लाडनूं (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय कुशवाहा (सैनी) महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष गजानंद सैनी की अध्यक्षता में सूरजगढ (झुन्झनूं) में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश की महिला प्रदेशाध्यक्ष ललितादेवी कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अटलबिहारी कुशवाहा, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गंगासागर कुशवाहा, पूर्व जिला उपप्रमुख बनवारीलाल सैनी, पूर्व विधायक पूरणमल सैनी व छात्रनेता विनोद सैनी नीमकाथाना रहे। 

सामुहिक ध्वजारोहण, ध्वजगान एवं महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के चित्र पर दीप-प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक तहसील स्तर पर समितियां व कार्यकर्ता सामाजिक सम्पर्क व बैठकों तथा विद्वानों की राय लेकर एक सर्वसम्मत विवाह-नीति लागू करने का निर्णय लिया गया। समाज में चार गौत्रों के कारण वैवाहिक रिश्तों में आने वाली समस्या के हल के लिए सिर्फ दो ही गौत्रों को छोड़कर रिश्ता किया जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही समाज की आर्थिक उन्नति के लिए साझा व्यापार नीति के रूप में एक अर्थ-नीति तैयार किए जाने का निर्णय भी लिया गया। साथही सहकारी समितियों का गठन करके उनमें समाज बंधुओं को कुशवाहा, सैनी, माली, मौर्य, शाक्य आदि नामों से पुकारे जाने वाले समाज का एक अधिकृत मुखपत्र के रूप में एक मासिक पत्रिका और एक दैनिक अखबार के प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया। महासभा के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए जिला, तहसील और ग्रामीण क्षेत्र स्तर पर महासभा की इकाइयों का गठन किया जाने, सदस्यता अभियान चलाने और सप्ताह में एक दिन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

वैवाहिक सम्बंधो से बढेगी एकता :-

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत ने बैठक में अपने सम्बोधन में कहा कि समाज की एकता पर बल देते हुए बैठक के विचारणीय बिन्दु विवाह-नीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विवाह के लिए योग्य रिश्ता ढूंढने में आ रही परेशानियों को देखते हुए कहा कि यह जरूरी है कि परस्पर किए जाने वाले रिश्तों में कुछ ढील दी जाए। उन्होंने शाक्य, मौर्य, सैनी, कुशवाहा, माली आदि नामों से पुकारे जाने वाले सारे समाज की एकता के लिए परस्पर वैवाहिक सम्बंधों को आवश्यक बताया। साथ ही विवाह सम्बंधी कुरीतियों के निराकरण पर भी ध्यान देने के लिए हर क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर निर्णय करने की जरूरत बताई। बिहार प्रदेश की महिला प्रदेशाध्यक्ष ललितादेवी कुशवाहा ने समाज में महिलाओं को राजनीति ही नहीं प्रत्येक क्षेत्र में आगे लाने की आवश्यकता बताई। पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी ने आर्थिक नीति की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि समाज की ताकत बढाने के लिए ऐसी नीति बनाई जानी चाहिए कि राजनीति में भी आगे आने वाले प्रत्याशी को वोट के साथ नोट भी देकर उसकी जीत सुनिश्चित की जा सके। पूर्व विधायक पूरणमल सैनी ने भी संगठन की एकता पर बल दिया तथा कहा कि प्रदेश भर में महासभा का फैलाव जरूरी है। इसी से हम हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे। प्रदेश सचिव जगदीश यायावर ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाज का एक संगठन मजबूत बनाने से समाज की मजबूती स्वतः ही उभर आएगी।

एकजुट होकर पूरी क्षमता का उपयोग करें :-

प्रदेशाध्यक्ष गजानन्द सैनी ने महासभा के निर्णयों से अवगत करवाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग संगठन हित में करें और समाज की प्रगति सुनिश्चित करें। कार्यक्रम आयोजक झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष कुलपति डॉ. महेश सैनी ने अंत में आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेशाध्याक्ष गंगासागर कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अटल बिहारी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन्द सैनी, चूरू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, छात्र नेता विनोद सैनी, नागौर महिला जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य लाडनूं, एडवोकेट श्रवण सैनी, राजकुमार सैनी नवलगढ, विनोद सैनी जयपुर, प्रहलाद सुईवाल नवलगढ, पीआर सैनी चूरू, जगदीश यायावर लाडनूं, जगदीश सैनी झुंझुनूं, शंकरलाल सैनी पिलानी, सुमन सैनी, उषा सैनी बालोतरा, अनोखा सैनी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुशवाहा महासभा के पदाधिकारीगण और महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments