भामाशाहों से 77 लाख रुपए खर्च करवाकर विकास कराने वाली पहली पंचायत बनी देवथला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सौगना परिवार को है अपनी जन्मभूमि से गहरा लगाव 

सौगना परिवार ने 77 लाख रुपए खर्च किए ग्राम के विकास में 

पूर्व जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद ने किया भामाशाहों को प्रेरित 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिले की गोविंदगढ़ पंचायत समिति की देवथला ग्राम पंचायत ने भामाशाहों से 77 लाख रुपए खर्च कर विकास कार्य कराने वाली पहली पंचायत बन गई है |

ग्राम पंचायत सरपंच कोयली देवी दुसाद ने सौगना परिवार का धन्यवाद प्रकट किया है और कहा है की सौगना परिवार अपनी जन्मभूमि के विकास के लिए प्रतिबद्ध है |

सौगना परिवार द्वारा गाँव में प्रमुख विकास कार्य :- 

1. गांव की पेयजल व्यवस्था के लिए 25 पानी की टंकियों का निर्माण , करीब 15 लाख रुपए |

2. स्वर्गीय शिप्रा गर्ग सौगना के नाम से गांव की बेटियों के लिए 21 लाख रुपए की लागत से आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण |

3. गांव में मुख्य सड़क पर हादसे रोकने के लिए 10 बैरियर का निर्माण, लागत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए |

4. गांव में भव्य शनिदेव और गणेश जी का मंदिर निर्माण, लागत 5 लाख  रुपए (कार्य प्रगति पर) |

5. गांव के मुख्य द्वारों पर चार गेट का निर्माण , लागत 2 लाख रुपए |

6. कन्या पाठशाला स्कूल में चारदीवारी का निर्माण, 80 बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी, लागत ढाई लाख रुपए |

7. कृष्ण जी के मंदिर के पास शिव मंदिर लागत 9 लाख रुपए, (मांगीलाल सौगना द्वारा) |

8. आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बच्चों की दरिया, टेबल, कुर्सी ,अलमारी, पानी के फैन आदि , लागत 5 लाख रुपए |

9. ग्राम पंचायत में 21 कुर्सी, एसी, अलमारी, टेबल आदि, लागत 5 लाख रुपए (बनवारी सौगना)

10. राजकीय बालिका विद्यालय बाढ़ देवथला शिशमावाली ढाणी में शिप्रा गर्ग सौगना हॉल, आंगनवाड़ी केंद्र की घोषणा, लागत 10 लाख रुपए |

पूर्व जिला पार्षद हनुमान सहाय दुसाद ने गांव के भामाशाहों को प्रेरित कर गांव के विकास में चार चांद लगा दिए हैं | साथ ही ग्राम विकास अधिकारी ,उपसरपंच सांवरमल वर्मा और वार्ड पंचों का भी पूर्ण सहयोग रहा है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments