अशोक सैनी को मिला "इंडियन स्टार अवॉर्ड 2021" राष्ट्रीय सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार सृजन) उनियारा निवासी अशोक कुमार सैनी को विश्व विकलांग दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान जोधपुर द्वारा सीरवी मोती सिंह स्टेडियम बिलाड़ा जोधपुर में इंडियन स्टार अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया | जिसमें प्रदेश भर के 31 दिव्यांगों को राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया | इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में अशोक कुमार सैनी द्वारा खेल व सामाजिक दिव्यांगता क्षेत्र में कार्य करने पर संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में दीवान माधव सिंह धर्मगुरु श्री सीरवी समाज एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार,  हेमाराम चौधरी विधायक विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा, भवानी सिंह चारण उपखंड अधिकारी बिलाड़ा, हुकमाराम भाटी अध्यक्ष सत्य प्रेम करुणा संस्थान जोधपुर ,बिलाड़ा नगर पालिका चेयरमैन रूप सिंह राठौड़ ,108 राजाराम माली महाराज द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

गौरतलब है कि सैनी पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं ,जिसमें पूर्व राजस्थान सरकार द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर 2015 राज्य पुरस्कार से सम्मानित ,बिहार सरकार द्वारा अजातशत्रु अवार्ड, नेशनलएक्सीलेंस2019 अवार्ड, दिव्यांग रत्न 2020 अवार्ड, उम्मीद रत्न अवार्ड , उम्मीद कर्मवीर योद्धा 2020 अवार्ड , स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न2020 अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं |  

सम्मान समारोह कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन एक शाम दिव्यांगों के नाम का भी आयोजन किया गया जिसमें  सुप्रसिद्ध गायिका लीलन फेमस गायका आकृति मिश्रा भीलवाड़ा, अशोक महाराज ,सुनील भगोरिया ,कुलदीप ओझा जोधपुर, आदि कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी | साथ में कई दिव्यांग प्रतिभाओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नृत्य कर प्रदर्शित किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments