वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक रामलाल शर्मा ने किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात चौमूँ द्वारा आज शहर के एक निजी गार्डन में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र चौमूँ से पधारे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तुलसी माला भेंट की। साथ ही विधायक रामलाल शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया।


विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर के रूप में पूँजी है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का  मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने में अहम होता है। भाजपा में आज प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहा है परंतु आप सभी का योगदान जनसंघ एवं पार्टी की शुरुआत से ही पार्टी हित में रहा है, जिससे आज पार्टी का वटवृक्ष रूपी पेड़ बनकर तैयार हुआ है। आज आप सभी का सम्मान करना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी में दिए गए अपने-अपने योगदान का जिक्र किया और सम्मान पाकर सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। 

इस मौके पर प्रधान रामस्वरूप यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ महामंत्री जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments