युवा लेखक महेन्द्र सिंह कटारिया को मिला डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) नीमकाथाना के ग्राम गुहाला निवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूराटीबा,डेहरा-जोहड़ी के शिक्षक,युवा लेखक कवि महेन्द्र सिंह कटारिया द्वारा किए जा रहे शिक्षण तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सदैव सेवा के प्रति समर्पित सेवा भाव के चलते शक्ति फॉउंडेशन यू.पी. के द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। शक्ति फाउन्डेशन के द्वारा कलाम की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री अवार्डी डा. विजय कुमार शाह उपस्थित थे, जिनके कर dकमलों द्वारा समस्त काव्य मनिषियों को सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ.ओमप्रकाश (कृषि वैज्ञानिक, मिजोरम), अति विशिष्ट अतिथि संदीप द्विवेदी (इनोवेटिव आफिसर काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्मेंट आफिसर उत्तर प्रदेश, डॉ. पंकज मौर्य कृषि वैज्ञानिक आचार्य, नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगुंज गोण्डा उतर प्रदेश अन्य मनिषी गण वक्ता प्रस्तुत हुए।


सभी मनिषीयों ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वालों को बधाई प्रेषित की और देश के लिए सदैव सेवा संग जागरूकता लाने के लिए कहा।

 लेखक महेन्द्र सिंह कटारिया के साथ - साथ जो हस्तियां सम्मानित हुई \ डॉ. छाया कुमारी कर्नाटक, पाशी राम मंगल गुरुग्राम, कृति कृष्णा पांडा उड़ीसा, सतीश कुमार पुंजाभाई प्रजापत गुजरात, प्रमोद कुमार "सत्यधृत" हरियाणा, जेनेटबेन वी सोलंकी गुजरात, जशप्रीत मोहन सिंह पंजाब, कोठा रविन्द्र तेलंगाना, सुबोध रंजन राजस्थान सहित कई लोगों को आनलाइन अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments