15 साल की बेटी का किया सिर्फ 2 लाख में सौदा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में 15 साल की एक लड़की का उसकी मां ने दो लाख रुपए में सौदा कर दिया। उसकी शादी 12 साल बड़े एक लड़के से जबरन करा दी। पति भी नाबालिग का करीब डेढ़ साल तक रेप करता रहा। गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़ित लड़की पुलिस के पास गई और पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसकी मां और पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक जयपुर निवासी लड़की अपनी मां के साथ रहती थी। उसके माता-पिता कई सालों से अलग ही रह रहे हैं। पीड़ित ने 8 सितंबर 2021 को ज्योति नगर थाने में शिकायती पत्र देकर बताया था कि 2019 में उसकी उम्र 15 साल थी। वह 10 वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। उसकी मां ने दो लाख रुपए में उसका सौदा एक व्यक्ति के साथ कर दिया। उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन उसकी शादी करवा दी गई।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उम्र में करीब 12 साल बड़ा है। शादी के बाद उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। करीब डेढ़ साल तक उसका शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। लगातार प्रताड़ना सहने से परेशान होने के बाद अपने पिता की मदद से वह पुलिस तक पहुंची।


थाना प्रभारी सरोज के मुताबिक अनुसंधान में सामने आया है कि बच्ची के नाबालिग होने पर उसका बाल विवाह किया गया। कम उम्र होने पर भी पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जो दुष्कर्म माना गया है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments