राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार न्यूज़) अमेरिका में ओन लाईन आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल स्काउट गाइड किचन जंबूरी में उदयपुर के संभागी कर रहे हैं उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड संगठन के हर आयु वर्ग के बालक बालिकाओं, युवाओं एवं वयस्क लीडर्स को विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों को बनाने की विधाओं ओर कैम्प में खाना बनाने के तरीकों से अवगत कराने एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यावहारिक कला प्रदर्शन के लिए बॉय स्काउट ऑफ अमेरिका द्वारा वर्चुअल स्काउट जंबूरी में 32 देश भाग ले रहे हैं। इस जंबुरी में  उदयपुर जिले के 125 से भी अधिक कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड,रोवर,रेंजर, वयस्क लीडर्स एवं संगठन के अधिकारियों ने अपना ओन लाईन पंजीकरण करवाया है।

सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्चुअल स्काउट जंबूरी में उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट बाबू सिंह राजपुरोहित, विवेकानंद केंद्र विधालय ऋषभदेव के स्काउट सार्थक पंचाल,गाइड हिमाद्रि जोशी, रेंजर लीडर विनिता राजपुरोहित,खुशी रावत बालिका विद्यालय सुंदर वास आदि के लाईव रिकार्डिंग कुकिंग विडियो अमेरिका जंबूरी मे  विश्व स्तर पर चयनित होने से उदयपुर संभाग के स्काउट गाइड संगठन के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं,कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड,रोवर,

रेंजर, वयस्क लीडर्स, अभिभावक एवं संबंधित विधालयो के संस्था प्रधान में खुशी की लहर छा गई है। बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। इन्होंने मेवाड़ के पारंपरिक फूड की रेसिपी ओर टेबल डेकोरेशन कर विश्व के मानचित्र पर मेवाड़ का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

सी ओ गाइड विजय लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि जंबुरी समापन समारोह तक उदयपुर जिले के ओर भी स्काउट गाइड के किचन विडियो चयनित होने की संभावना है।

इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार उपाध्याय डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर स्काउट,सुरेश चंद्र खटीक, डिस्ट्रिक्ट सचिव,पंकज जानी डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार,सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी.ओ स्काउट,विजय लक्ष्मी वर्मा सी.ओ गाइड,संजय दत्ता,लोकेश जैन, जगदीश अरोड़ा,सैम्युल फ्रांसिस, किशनलाल सालवी,डी के गुप्ता,कुंज बिहारी मेनारिया, महेंद्र सिंह झाला, निर्भय सिंह राठौड़,मनोज आमेटा, लक्ष्मण सिंह चौहान, डालचंद सुथार, भगवती लाल साहू,किरण पोखरना, कल्पना धर्मावत आदि ने बधाई दी।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments