पर्यावरण प्रेमी थानाराम जाट की मेहनत लाई रंग

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) अरावली पर्वत श्रृंखला के सामोद माला गिरी पर्वत पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य पर्यावरण प्रेमी थानाराम जाट के नेतृत्व मे 26 फरवरी 2017 से सघन वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया था |

जिसमें थूहर रोपण, बरगद ,पीपल, रोहिडा, खेजड़ी ,अशोक ,नीम, गूलर ,आंवला ,बेलपत्र आदि के अब तक लगभग 1700 पेड़ लगाए जा चुके हैं, जो अभी जीवित है |

पर्यावरण प्रेमी थानाराम जाट ने बताया कि गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा तथा अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन से लगाए गए इन पौधों का परिणाम अब सामने आने लगा है | 2017-18 में लगाए गए  छोटे पौधे बड़े -पेड़ों का रूप ले चुके हैं, जिनमें फल भी लगने लगे हैं और इस भीषण गर्मी में छाया भी देने लगे |


बरगद राष्ट्रीय वृक्ष है जो मानसून के बादलों को बरसाने के लिए मजबूर करता है | 3 किलोमीटर की परिधि में सघन वृक्षारोपण किया गया है | बहुत ही शानदार दृश्य बन चुका है |

चोमू विधानसभा के विधायक रामलाल शर्मा ,पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी एवं वन विभाग के द्वारा किए गए सक्रिय सहयोग गायत्री परिवार को मिला है | 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments