भाजपा द्वारा देहात मंडलों में कार्यसमिति का किया गया आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौमूँ विधानसभा के देहात मंडलो में मण्डल वार अलग-अलग स्थानों पर कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के पदाधिकारी, मंडल के सभी मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, प्रत्येक ग्राम पंचायतों के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। 


कार्यसमिति में विराट नगर से पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, विधायक रामलाल शर्मा, विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, निमिषा गोड़,  जयपुर जिला उत्तर के प्रभारी सत्यवीर यादव जिला महामंत्री हेमंत निर्मल, कालाडेरा मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने अपना उद्बोधन दिया। मंडल को क्रियाशील बनाने, कार्यकर्ताओं में परस्पर समन्वय स्थापित करके पार्टी गतिविधियों का संचालन करने में समय संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति व विभिन्न प्रकार के नवाचार करते हुए जन सहभागिता निभाने के लिए निर्देशित किया गया। 

इस मौके पर भाजपा देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ महामंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान महेश मीणा, जिला कार्यालय मंत्री अशोक शर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र बोचलिया, बंशीधर मंडल, बाबू लाल यादव, रामस्वरूप यादव, सोहन लाल पारीक, महामंत्री रिशपाल कुमावत, रामस्वरूप वर्मा, मुकेश राव, नंदलाल कुमावत, ओम जांगिड़, गणपत निठारवाल, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा, पूर्व सरपंच बलबीर शर्मा, प्रकाश हाटवाल, महामंत्री रामलाल चोपड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार मल जाट, विजय बलेसरा, मांगीलाल शर्मा, रामकिशोर मीणा, गजानंद शर्मा, श्रीराम गोरा, मुकेश जांगिड़, कल्याण गुर्जर, महेश सोनी, राकेश शर्मा, सरपंच महेन्द्र सैनी, राहुल शर्मा, गजानंद शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल से ग्यारसीलाल जाट, गोपाल डेनवाल, भगवान सहाय फौजी, शंकर पिंगल, सोहन चोपड़ा, मोहन कुमावत, छितर मल कुमावत, लल्लूराम जांगिड़, संदीप शेखावत, सीताराम रोलानिया, मन्नालाल घोसल्या सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments