श्री गांधी सेवा सदन बयाना के संचालक मंडल की बैठक हुई संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

बयाना (संस्कार न्यूज़) श्री गांधी सेवा सदन बयाना के संचालक मंडल की बैठक संस्था के प्रधान कार्यालय बयाना पर आयोजित की गई | बैठक में संस्था के 14 सदस्य उपस्थित रहे |

सभा में संस्था मंत्री राम भरोसी गुप्ता ने वर्ष 2020 -2021 का ऑडिटेड चिटठा सभा के समक्ष रखा | इसके अनुसार कोरोना काल  के बावजूद संस्था बचत में रही | इस पर सभी ने सहमति जाहिर करते हुए संस्था के मंत्री व कार्यकर्ताओं को बधाई दी |

गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के बावजूद सभी कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ड्यूटी को बदस्तूर जारी रखा | साथ ही संस्था के कतवारी - बुनकरों ने लॉकडाउन होते हुए भी खादी की कताई बुनाई का कार्य जारी रखा | संस्था की बचत और महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में 500 रूपए  प्रतिमाह की वृद्धि की गई | 


सभा में पूर्व प्रधान व संस्था के सदस्य महेंद्र तिवारी, गिरधारी तिवारी, योगेश सिंघल, दाऊदयाल गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, रामदयाल अग्रवाल, आनंदीलाल, सोहनलाल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे | सभा का संचालन डॉक्टर कुमार शास्त्री के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments