रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि रगों में बनता है : डॉ आर एस जाखड़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

रींगस (संस्कार न्यूज़) रींगस में नेशनल हाईवे 52 स्थित जे डी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आज समाज सेविका श्रृंगारी देवी जाखड़ की 11 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस दौरान 211 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ | पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर  रक्तदान किया |

शिविर का शुभारम्भ समाज सेविका श्रृंगारी देवी जाखड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया | उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की |

जे डी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ आर एस जाखड़ ने बताया कि रक्तदान महादान है और हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं ,बल्कि रगों में बनता है और जो रक्तदान करता है वही रक्तवीर कहलाता है | रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी और परेशानी नहीं होती है | किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम हमारा रक्त आता है |

इस दौरान डॉक्टर रिछपाल समोता (अर्थोपेडिक्स), डॉक्टर मधु महला( स्त्री रोग विशेषज्ञ ),डॉक्टर घन श्याम कुमावत ( सर्जन),डॉक्टर कुलेंद्र सिंह राठोर, डॉक्टर एल सी यादव ,डॉक्टर राजेश बोचलिया, एल एन रुन्डला, डॉक्टर अशोक कुमावत ,डॉक्टर सोहन दुसाद, डॉक्टर सोहन पंचोली, सुभाष मील खण्डेला ,सुरेश मील,नगर पालिका चेयरमेन, झाबर मल ज़ाखड, मुखाराम ज़ाखड ,पप्पू  कुमावत, महेंद्र ज़ाखड,हरलाल ज़ाखड,पत्रकार मदन लाल सैनी  तथा संचालक मंडल के सदस्य दीपक कुमावत ,मदन लाल ज़ाखड जे डी हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments