रक्षाबंधन पर बतासे बनाने का काम चल रहा जोरों पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) बताशे को आखिर कौन नहीं जानता ? हर छोटे-मोटे धार्मिक कार्य में बतासे का महत्वपूर्ण स्थान है | सभी धार्मिक कार्यों में बतासे काम में लिए जाते हैं | 

चौमूं शहर में भी राधास्वामी बाग, बराला हॉस्पिटल के पीछे ,एन एच 52 स्थित करवों कि ढाणी से जैसे ही गुजरते हैं तो बतासों की मीठी महक आ ही जाती है | हलवाई बतासे बनाते हुए नज़र आयेंगे |

22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है | इसी को ध्यान में रखते हुए सीजन के अनुसार काम करने वाले मुकेश सैनी तीज का त्योहार जाते ही बतासे बनाने में जोर - शोर से लग गए हैं | बतासे बनाने वाले मुकेश सैनी ने बताया कि हमारे यहां बड़े और छोटे दोनों प्रकार के बतासे बनाए जाते हैं | यूं तो हमेशा ही बतासे आपको उपलब्ध रहेंगे ,लेकिन धार्मिक त्योहारों और विवाह के अवसर पर ताजे बतासे उचित रेट में मिल जाएंगे | बतासे बनाने के अलावा हमारे यहां घेवर, करवे, फीणी और नमकीन त्योहार के अनुसार बनाए जाते हैं |

करवों की ढाणी में यह बतासे बनाने की भट्टियाँ रात -दिन चल रही है ,ताकि ग्राहकों को समय पर बतासे मिल सके | अगर आपको भी बतासे खरीदने हैं तो आप भी यहां पर पहुंच सकते हैं |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments