शह और मात की अपनी ही लड़ाई में उलझी सरकार हर मोर्चे पर विफल- माधोराम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार न्यूज़)  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल सरकार है। अपनी ही घोषणाओं किसानों की 2 लाख तक कर्जमाफी,  बेरोजगारों की भर्ती, मजदूर वर्ग के नियोजन, संविदाकर्मियों के स्थाईकरण, महिला कर्मियों का मानदेय बढाने आदि में सरकार विफल रही है। राज्य में अपराधों और विशेषकर महिला अपराधों में भारी बढोतरी हुई है। देश में इन अपराधों में राज्य पहले स्थान पर है। अपराधों की रोकथाम में सरकार असफल रही है। 

यह सरकार तो पूरी तरह रामभरोसे चल रही है। यहां कोई मालिक नहीं रहा। मुख्यमंत्री छह महिनों तक बाहर नहीं निकलते हैं। प्रदेश में शह और मात का खेल चल रहा है। अपनी ही लड़ाई में उलझी सरकार जनता का कोई भला नहीं कर सकती। सत्ता में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। 

उन्होंने माधव कॉलेज में पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार ने कहा था कि बिजली की दरें नहीं बढाई जाएगी, पर सर्विस चार्ज 50 रूपये से बढा कर 400 रूपये कर दिया गया। दूसरे तरीके अपना कर बिजली की रेट बढाना गलत है। जनहित के कामों में भी सरकार विफल रही है। खाद्य सुरक्षा का पोर्टल पिछले ढाई साल से बंद पड़ा है, किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं जोड़ा जा सकता। भामाशाह योजना में गरीब नि:शुल्क इलाज से लाभान्वित हुए थे, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। अब ढाई साल बाद चिरंजीवी योजना लेकर आए हैं। प्रदेश में बंद किए गए टोल टेक्स को फिर से लागू कर दिया। किसानों को दिए जाने वाले 10-10 हजार के अनुदान को बंद कर दिया गया। सरकार पूरी तरह राम भरोसे ही चल रही है। 

जारी है संगठन को मजबूत करने की कवायद

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने जिले भर में संचालित भाजपा की गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी मंडलों को सशक्त बनाने का प्रयास किये जा रहे हैं। सभी बूथ समितियों का गठन करके 21-21 कार्यकर्ताओं को उनमें जोड़ा जाएगा। कमजोर बूथों को मजबूत बनाने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शक्ति केन्द्रों को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद जारी है। सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की जाएगी। ये अपने मतदान केन्द्र के 60-60 मतदाताओं से व्यक्तिश: सम्पर्क बनाएंगे। यह सारा काम भाजपा के आगामी स्थापना दिवस 6 अप्रेल से पूर्व तक कर लिया जाएगा। 

यह भी पढें - चौमूं में दिनदहाड़े महिला की हत्या

उन्होंने संगठन की वर्चुअल बैठकों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ने, ऑडियो ब्रिज में सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर तक सम्पर्क में लाने के कामों की जानकारी भी दी। 

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ मुन्ना, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, जिला मीडिया प्रभारी  बनवारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

- रिपोर्ट : जगदीश यायावर 



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments