चौमूं में दिनदहाड़े महिला की हत्या

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) राजधानी जयपुर के चौमूं थाना इलाके में अशोक विहार स्थित मकान में एक महिला की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है | हत्या की खबर सुनते ही आसपास के लोगों मे दहशत का माहौल बन गया |

जानकारी के अनुसार शहर के अशोक विहार स्थित एक चिकित्सक के मकान में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर लूट के इरादे से निशाना बनाया और वहां पर उपस्थित महिला का मर्डर कर मौके से फरार हो गए | घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई |

मामले की सूचना मिलने पर एसीपी राजेंद्र निर्माण, थाना अधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी | इसके बाद जयपुर वेस्ट डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली |

साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया | पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है | पुलिस के अनुसार घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला है | पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है |

घटना की खबर सुनकर विधायक रामलाल शर्मा ,पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली |

- रिपोर्ट : डीके कुमावत 




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments