कांग्रेसियों द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन "सेवा दिवस" के रुप में मनाया।

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के निर्देशानुसार चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए एवं राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किए गए।


 
चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें और कोई होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

इसी बात को ध्यान रखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को राशन, मास्क और मरीजों को फल वितरित किए गए। 

ये भी पढ़ें - नहीं रहे 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह

इस मौके पर पार्षद महेश कुमार यादव, सायर मल सैनी, विनोद कुमार तंवर व अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments