BCCI ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए की इन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश

  जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। बीसीसीआइ ने जिन खिलाड़ियों के नाम खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किए हैं, उनमें एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है, जबकि चार पुरष भारतीय खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नए खेल पुरस्कारों के लिए नाम मांगे थे।

आर अश्विन और मिताली राज


बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान और महान महिला खिलाड़ी मिताली राज और भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को चुना है, जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए शिखर धवन, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के नाम को भेजा है। हालांकि, ये नाम प्रस्तावित हैं और क्या ये खिलाड़ी इन पुरस्कारों के योग्य है, इसका फैसला खेल पुरस्कारों की कमेटी को करना है। 

अभी खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश करेंगे और खेल मंत्रालय की आखिरी रजामंदी के बाद खिलाड़ियों को ये खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इससे पहले एक लंबी प्रक्रिया इन पुरस्कारों के लिए चलती है। यही कारण है कि जून के आखिर में ही नामों की सिफारिश की जा रही है।

यह भी पढें - 1 जुलाई से लागू हो रहे हैं देश में ये बडे बदलाव

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों की बात करें तो ये सिर्फ अभी तक चार ही क्रिकेटरों को मिला है। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तेंदुलकर को 1998, धोनी को 2007, विराट को 2018 और रोहित को पिछले साल 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अगर मिताली राज को इस साल ये सम्मान मिलता है तो वे खेल रत्न पाने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।

उधर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की है। देखना दिलचस्प होगा कि 2021 का राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड किसे मिलता है । ये पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर दिए जाएंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments