युवा मोर्चा नगर मंडल चोमू की कार्यकारिणी घोषित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) आज भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के निर्देशानुसार भाजपा चोमू नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा द्वारा युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की | 

कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष अमित सैनी, जेपी जाट ,राजेंद्र प्रजापति, अंकित कुलदीप ,राजकुमार कुमावत, इमरान खान,  प्रियंका कुमावत, पूजा शर्मा, तीन महामंत्री नवीन कुमावत, सुरेश गरेड,, उत्तम बिंवाल ,आठ मंत्री अखिल पाराशर, श्याम सिंह रावत ,विक्रम शर्मा ,लक्ष्य जगाका ,दिनेश कुमावत, अविनाश सैनी, दीपक राठौड़, मुकुल अग्रवाल, तीन संगठन मंत्री सनी कुमावत, अनिल सैनी, मनोज जाट एक कोषाध्यक्ष दीपक बरमुंडा को नियुक्त किया |

विधायक रामलाल शर्मा ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया तथा युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पार्टी की रीती-  नीति से अवगत कराया | संगठन को मजबूत करने के लिए कहा तथा सभी पदाधिकारी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए शपथ ली अंत में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे | 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments