दिया और बाती फेम दीपिका सिंह के डांस करने के दौरान घटी ये घटना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) टीवी सीरियरल ​'दिया और बाती हम' की फेमस एक्ट्रेस दीपि​का सिंह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं दीपिका को अक्सर घर में काम करते हुए भी वीडियो बनाते देखा जाता है। बेहद ही हंसमुख स्वाभाव की इस एक्ट्रेस की हर वीडियो काफी पसंद की जाती है। इसी बीच अब दीपिका सिंह का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ऊप्स.. मूमेंट का शिकार होते नजर आ रही हैं।

दरअसल, दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के फेमस सॉन्ग 'बन के तितली' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका ने यलो कलर की बेहद ही शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं वीडियो में डांस करते-करते अचानक दीपिका की ड्रेस हवा के कारण ऊपर हो जाती है और वह उसे तुरंत संभाल लेती हैं। हलांकि जैसे ही उनकी ड्रेस उड़ती है वह उसे संभाल कर हंसने लगती हैं।


बता दें कि दीपिका सिंह के इस वीडियो को जहां एक तरफ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। यूजर्स ने दीपिका सिंह को काफी ट्रोल करने की कोशिश भी की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि डांस तक तो ठीक है लेकिन साथ में ड्रेस भी संभालनी होती है। वहीं अबतक दीपिका के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

दीपिका का विडियो देखें - https://www.instagram.com/reel/CNNUKaAhN5m/?utm

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका सिंह ने अपने हिट शो 'दीया और बाती हम' के साथ घर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।  इस सीरियर में उन्होंने आईपीएस अधिकारी संध्या की भूमिका निभाई थी। उन्होंने निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की है। उनका एक बेटा भी हैं। बेबी होने के बाद से ही वो टीवी दुनिया से दूर चल रही है, हालांकि सोशल मीडिया पर वो लगाता सक्रिय रहती हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments