कोरोना की जंग में युवाओं की अहम भूमिका - पाण्डे

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान सरकार एवं जिला कलक्टर चेतन देवडा़ के निर्देशानुसार कोरोना की दूसरी लहर के रोकथाम के लिए जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित ऐंटी कोरोना टीम सहयोगी स्काउट गाइड कोरोना वारियर्ब दल जिलेभर में 45 वर्ष आयु से ऊपर के लोगों को अधिकाधिक वैक्सिनेशन करवाने, आमजन को सामाजिक दूरी एवं मास्क की अनिवार्यता,बिना आवश्यकता के घर से बाहर नही निकलने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकनें, बार बार साबुन से हाथ धोने, अपने घरों एवं आस पास की स्वच्छता रखने के लिये कोविड -19 की गाइड लाईन की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर पिछले दस दिनों से डोर टू डोर संपर्क कर जन जागरूकता कर रहे हैं।

 
महाविद्यालय, यूनिवर्सिटी के रोवर, रेंजर की उर्जा का हो सही उपयोग

सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट मंडल उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की जंग में युवा पीढी को अपनी महती भूमिका अदा करने का उचित मौका है। युवा ओर बच्चे जो कि किसी भी संदेश को जन जन तक पहुंचाने के सशक्त माध्यम होते हैं उन्हे निज अनुशासन के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को कोरोना गाइड लाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए रोका टोकी कर कोरोना के प्रकोप की चैन को तोड़ने में अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करना आवश्यक है।

उन्होने जिले में चल रहे सभी महाविधालय, यूनिवर्सिटी के  रोवर, रेंजर क्रू, टीम के रोवर, रेंजर लीडर एवं रोवर, रेंजर  सहित महाविधालय, यूनिवर्सिटी के मैनेजमैंट से अपील करते हुऐ कहा कि संबधित रोवर रेंजर प्रवृति के प्रभारी ओर रोवर रेंजर को इसके लिए प्रेरित कर मानव सेवा में अपनी आहूती देंने में अपनी महती भूमिका अदा करें। 

ये निभा रहे हैं जन जागरण में अपनी भूमिका 

पाण्डे ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ पी बुनकर के नेतृत्व में जिले के सभी 17 ब्लाक मे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी, सचिव स्थानीय संघ एवं ट्रेनिंग कांउसलर्स स्काउटर,गाइडर,रोवर्स अपने क्षेत्र में कोरोना की जंग में शामिल हो कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवा रहे हैं। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments