सर्व ब्राह्मण सम्मान समारोह पोस्टर का विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू के तत्वावधान में रविवार 4 अप्रैल 2021 को सरजू देवी गोपीराम फार्म हाउस जालसू में आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के  पोस्टर का विमोचन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रशांत शर्मा ने किया | इस अवसर पर प्रशांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक आयोजनों से सामाजिक समरसत्ता में बढ़ोतरी होती है | 

सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जालसू पंचायत समिति क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों,- वार्ड पंच, सरपंच ,दुग्ध डेयरी अध्यक्ष ,सहकारी समिति अध्यक्ष एवं  राजकीय सेवा में नवनियुक्त विप्र बंधुओं का अभिनंदन किया जाएगा |

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा, संयोजक बनवारी लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंबू दयाल शर्मा, संरक्षक सांवरमल शर्मा बिहारीपुरा सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा वार्ड पंच सहित सहित गणमान्य बंधु उपस्थित थे  |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments