Anti Covid सहयोगी स्काउट गाइड कोरोना वारियर्स कर रहे जनता को जागरूक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार न्यूज़) गृह विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार जिले में कोविड -19 द्वितीय लहर की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर चेतन देवडा़  ने Anti Covid सहयोगी स्काउट गाइड दल का गठन किया है। 

सुरेंद्र कुमार पांडे सी ओ स्काउट मंडल मुख्यालय उदयपुर ने  जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जिला कलक्टर के निर्देशन एवं ओ.पी. बुनकर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन,उदयपुर के नेतृत्व  में  संपूर्ण जिला स्तर पर अपने -अपने क्षेत्र में  45 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नागरिको को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करने, फैस मास्क वितरण करने, NO MASK NO ENTRY का संदेश पोस्टर, पैपलेट वितरण कर सामाजिक दूरी बनाये रखने, बिना काम घर से बाहर नही निकलने, कोविड -19 की राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन की पालना करने के लिए बाजारों, मुख्य चौराहों,अस्पताल,सार्वजनिक स्थानों पर डोर टू डोर संपर्क कर  आमजन को जन जागरुकता का कार्य कर रहे है |

जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्य संपूर्ण जिले में 30 अप्रेल तक भारत स्काउट गाइड संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। 

बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने निष्णांत सेवाऐं दे रहे कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देकर उत्साह वर्धन किया वंही विजय लक्ष्मी वर्मा सी ओ गाइड ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वंय को भी गाइड लाईन की पूर्णतः पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश प्रदान किये। 

जिले के अधिनस्थ स्थानीय संघो के सचिव किशन लाल साली, सैम्युल फ्रांसिस, वक्तावर सिंह देवडा़, अजीज अहमद शेख, जय कुमार गांधी सहित रोवर लीडर डा.खुशपाल गर्ग,  ट्रेनिंग कांउसलर स्काउटर लक्ष्मण सिंह चौहान, डालचंद सुथार,भगवती लाल साहू, गिरिश त्रिवेदी तारा सिंह बडगुर्जर,गाइडर उषा शर्मा, मनीषा दीक्षित ,रमिला पारगी,सुशीला बरंडा,सहित मोहन लाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के रोवर्स,तथा राघव साहू, दिव्यांश ब्रजवानी, स्काउट जिनिश सैन, रुद्राक्ष, रेंजर अदिति ओर जिज्ञासा साहू स्काउट गाइड की सराहनीय सेवाएं मिल रही है। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments